उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का वार्षिक कैलेंडर-2025 का लोकार्पण

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के आधिकारिक वार्षिक कैलेंडर-2025 का लोकार्पण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) पीके जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 (डा0) चन्द्रवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 (डा0) एस0पी0 सिंह, संकायाध्यक्ष चिकित्सा प्रो0 (डा0) सुनील कुमार, प्रभारी मीडिया सेल डाॅ विनय कुमार गुप्ता, सदस्य मीडिया सेल डा0 सुगंधी शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर और विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह में कुलपति प्रो0 (डा0) पीके जैन ने कहा कि इस कैलेंडर के जारी होने से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को अवकाश से संबंधित सभी जानकारी एक जगह पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कम समय में प्रभारी मीडिया सेल डाॅ विनय कुमार गुप्ता के प्रयासों से यह कैलेंडर मूर्त रूप ले पाया है और इसके लिए डाॅ विनय बधाई के पात्र हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 (डा0) चन्द्रवीर सिंह ने बताया कि इस कैलेंडर में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सभी अवकाशों का विवरण दिया गया है। यह कैलेंडर अब विश्वविद्यालय के प्रत्येक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाएगा, ताकि सभी कर्मचारी और अधिकारी अवकाश की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।

प्रभारी मीडिया सेल डाॅ विनय कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि इस वर्ष के कैलेंडर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय के प्रत्येक कार्यालय में यह कैलेंडर उपलब्ध रहेगा, जिससे कोई भी व्यक्ति इसे ऑनलाइन जाकर आसानी से डाउनलोड कर सके।

डाॅ विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कैलेंडर के माध्यम से विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अवकाश संबंधी सभी जानकारी एक स्थान पर मिल सकेगी, जो कार्यस्थल पर कुशलता और सामंजस्य बनाए रखने में सहायक होगी।इस पहल से विश्वविद्यालय में अवकाश प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित किया जाएगा, और इससे कर्मचारियों के कार्य समय की योजना बनाना और उन्हें अवकाश के बारे में सही समय पर जानकारी मिलना आसान होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...