विकास अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

Share This

इटावा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत मंगलवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 400 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। इस अवसर पर लखनऊ से आई टीम ने युवाओं को उद्यमिता, ऋण सुविधाओं और परियोजना लागत पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला के दौरान लखनऊ की टीम ने युवाओं को बताया कि ऋण कंपोजिट लोन के रूप में उपलब्ध होगा, जिसमें परियोजना लागत का 10 प्रतिशत टर्म लोन के रूप में अनिवार्य होगा। इस ऋण में भूमि का क्रय सम्मिलित नहीं होगा। इसके अलावा, सामान्य वर्ग के लिए 15 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12.5 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/जनजाति व दिव्यांगजन के लिए 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान जमा कराना अनिवार्य होगा।

टीम की ओर से यह भी बताया गया कि परियोजना लागत का 5 लाख रुपये तक का 10 प्रतिशत मार्जिन मनी (सब्सिडी के रूप में) देनी होगी। इसके अलावा, व्याज उपादान त्रैमासिक आधार पर देय होगा। इस कार्यशाला में युवाओं को बैंकों से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान उपायुक्त सुधीर कुमार ने सभी बैंकों के जिला समन्वयकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवा उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सभी उपस्थित युवाओं ने इस कार्यशाला को लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इस योजना के तहत उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिससे वे अपने उद्यमिता विचारों को साकार करने में सक्षम होंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...