कड़ाके की ठंड में कोहरे और पाले से फसलों पर असर, झुलसा रोग फैलने लगा

Share This

इटावा। इस समय जिले में कड़ाके की ठंड, कोहरा और पाला से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आलू, सरसों समेत अन्य सब्जियों पर इन मौसमीय परिस्थितियों का नकरात्मक असर पड़ने लगा है। इन फसलों में झुलसा रोग फैलने की समस्या उत्पन्न हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि धूप नहीं निकली, तो फसल और अधिक प्रभावित हो सकती है। खासतौर पर उन किसानों के लिए यह समय कठिनाई भरा है जो सब्जी की सोती करते हैं, क्योंकि कोहरे के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं।

किसान अजय पाल ने बताया कि आलू और सरसों की फसलों में झुलसा रोग की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस रोग से बचाव के लिए कुछ उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन धूप न निकलने से स्थिति और बिगड़ सकती है। अजय पाल का कहना था कि आलू के उत्पादन पर 10 से 15 प्रतिशत तक असर पड़ सकता है। ऐसे में किसान चिंतित हैं और मौसम के सुधार का इंतजार कर रहे हैं।

कृषि विभाग के एडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि इस समय के मौसम से बचाव के लिए किसानों को फसलों में कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए। उनका कहना था कि तापमान में गिरावट के कारण फफूंद जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर आलू की फसलों में। एडीओ दिलीप कुमार ने सलाह दी कि आलू की फसल पर हल्की सिंचाई की जा सकती है, जबकि सरसों की फसल में सिंचाई से बचना चाहिए।

फूल वाली फसलों को भी कोहरे और पाले से नुकसान हो सकता है। इस मौसम में फसलों में बीमारियों की समस्या बढ़ जाती है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। फसलों की देखभाल के लिए किसानों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि उनकी फसलें इस मौसम की मार से बच सकें।वहीं, कुछ किसानों का मानना है कि गेहूं की फसल के लिए कोहरा फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सब्जी और अन्य फसलों के लिए यह मौसम नुकसानदेह साबित हो रहा है। इससे किसानों को फसलों के उत्पादन में कमी का सामना करना पड़ सकता है।

किसानों को यह भी सलाह दी जा रही है कि वे अपनी फसलों की उचित देखभाल करें और कृषि विभाग द्वारा बताए गए उपायों का पालन करें। मौसम के कारण हुए इन बदलावों से निपटने के लिए सरकार और कृषि विभाग किसानों को उचित मार्गदर्शन देने की कोशिश कर रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...