घर से नुमाइश देखने निकले युवक का शव ग्वालियर बाईपास पर मिला, हत्या की आशंका

Share This

नगर के मोहल्ला खेड़ापति निवासी तहसीलदार के 35 वर्षीय बेटे का शव शुक्रवार रात को ग्वालियर बाईपास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

मृतक युवक शुक्रवार शाम घर से नुमाइश देखने की कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर लौटने पर परिजनों ने उसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए और शनिवार सुबह उनका शव ग्वालियर बाईपास के सुनवारा गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के सिर पर घाव थे, जिससे हत्या की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर बढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कराई, तो उसकी पहचान मनोज राजपूत के रूप में हुई।

मृतक के पिता तहसीलदार ने पुलिस को आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका गया। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। मृतक युवक की शादी 14 साल पहले दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव झपटियापुरवा की रहने वाली मधु से हुई थी। मृतक के दो पुत्र, माइकल (13) और गणेश (8) हैं। युवक के निधन से उसका परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है और उसकी पत्नी और दो बेटों को रोते-बिलखते छोड़ गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...