चकरनगर:- नववर्ष के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के निर्देशन मे थानाध्यक्ष भरेह प्रीति सेंगर द्वारा चौकीदारों को कंबल वितरित किये गये।

थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में चौकीदारों की भूमिका भी अहम होती है। ग्रामीण अंचलो में छोटी- बड़ी घटनाओं पर लगातर वह नजर रखते हैं। शीतऋतु मे बदलते मौसम के कारण बढ़ रही ठंड मे चौकीदारो को डियुटी करने मे समस्या होती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये सभी चौकीदारों को कंबल वितरित किये गये ।
