500 बेडेड सुपर स्पेशलिटी ओपीडी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीदों के साथ नया साल

Share This

सैफई गुजरे साल ने बेहतर स्वास्थ्य की उम्मीदों की ‘रेड कार्पेट’ बिछाई और नया साल उन उम्मीदों को साकार करने के लिए आ रहा है। प्रदेश के 10 से अधिक जनपदों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के निकटवर्ती जनपदों के लिए उम्मीद की किरण बने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में 500 बेडेड सुपर स्पेशलिटी ओपीडी का उद्घाटन इस नए साल की बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 मार्च 2023 को इस चिकित्सालय का उद्घाटन किया था। इसके लिए व्यवस्थाओं की तैयारी में 10 महीने का समय लगा था।

500 बेडेड ओपीडी में 100 से अधिक डाक्टर्स और 400 से अधिक सहयोगी स्टाफ की व्यवस्था की गई है। 13 विभागों के संचालन से अब आपातकालीन स्थिति में बाहर जाने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। इससे न केवल सैफई और इटावा के आसपास के क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे, बल्कि पड़ोसी जनपदों और राज्यों के लोग भी यहां का रुख करेंगे। यह अस्पताल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करेगा, बल्कि मरीजों को राहत देने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

नववर्ष में जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार की उम्मीदें जताई जा रही हैं। जिला अस्पताल में सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए काम किया जा रहा है, खासकर आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के 500 बेडेड सुपर स्पेशलिटी ओपीडी के सहयोग से। अब जिला अस्पताल को एक प्रमुख रेफर सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

इसके अलावा, अस्पताल में तीन करोड़ रुपये की लागत से फायर सेफ्टी सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही, ऑक्सीजन के तीन प्लांट स्थापित किए गए हैं। इनमें से 750 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता वाला प्लांट क्रियाशील है, जबकि 1000 और 500 एलपीएम क्षमता वाले दो प्लांट डेढ़ साल से बंद थे। नववर्ष में इन दोनों प्लांट्स को चालू करने के बाद, अस्पताल में ऑक्सीजन की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे वार्डों और ऑपरेशन थियेटरों में पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता होगी।

इस नववर्ष में इन स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार से जिला अस्पताल और आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई को क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह मरीजों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...