पुलिस की त्वरित कार्रवाई: साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को वापस कराए ₹2,74,912

Share This

इटावा, जनपद में साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजय कुमार बमां के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी (अपराध) के मार्गदर्शन में थाना साहवर की क्राइम पुलिस टीम ने उल्लेखनीय कार्य किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हुए छह पीड़ितों की ₹2,74,912 की धनराशि शत-प्रतिशत वापस कराई।

आलोक कुमार, निवासी अड्डा बगिया, इटावा से ₹49,000 की ठगी। अभिषेक कुमार, निवासी शिवपुरी, थाना कलानी, इटावा से ₹55,000 की ठगी। अल्पना यादव, निवासी भरथना रोड , अशोक नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा से ₹60,000 की ठगी। नीरज गौड़, निवासी विकास कॉलोनी, इटावा से ₹40,465 की ठगी। प्रभा कुमारी, निवासी हाजीपुर, थाना भरथना, इटावा से ₹51,447 की ठगी। जल देवी, निवासी पुरभा, इटावा से ₹19,000 की ठगी।

साइबर ठगी की शिकायतें प्राप्त होते ही थाना साहवर की क्राइम पुलिस टीम ने तत्परता से जांच शुरू की। साइबर सेल और संबंधित बैंकिंग टीमों की सहायता से ठगी गई धनराशि को जल्द ही पीड़ितों के खातों में वापस दिलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए जनसहयोग और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने बैंकिंग विवरण और यूपीआई जानकारी को किसी के साथ साझा न करें।

पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल या स्थानीय पुलिस को दें। इस कार्रवाई से पीड़ितों में राहत और जनसामान्य में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...