इटावा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें सलाम किया। शुक्रवार की शाम कांग्रेस कार्यालय में स्व. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और फिर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि, “देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सबसे बड़ा योगदान स्व. मनमोहन सिंह का रहा है। वे एक महान अर्थशास्त्री थे और उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी।”
इस मौके पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, मोहम्मद राशिद, आशुतोष दीक्षित, प्रेम किशोर द्विवेदी, संजय दोहरे सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्व. मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
