नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

Share This

बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मानिक निवासी विवेक कुमार यादव ने सीएमओ के कार्यालय में नौकरी दिलवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे जाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया है। विवेक के अनुसार, उसे नौकरी दिलवाने का झांसा देने वाले चौबिया थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया निवासी विपिन कुमार और उसके चाचा नीरज व एक महिला ने पांच वर्ष पहले पैसे लिए थे।

विवेक कुमार यादव ने बताया कि उसकी मुलाकात विपिन कुमार से हुई थी, जिसने दावा किया कि उसके संपर्क में सचिवालय के कई बड़े अधिकारी हैं, जो सीएमओ कार्यालय में नौकरी दिलवा सकते हैं। विश्वास में आकर विवेक ने अपने मामा राघवेंद्र और चाचा नीरज को इस बात की जानकारी दी और विपिन से पांच लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात की।

22 अगस्त 2019 को विवेक ने तीन लाख रुपये नगद विपिन को दे दिए और बाद में कुछ और रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद, नौकरी की प्रतीक्षा करते हुए विपिन और उसके चाचा सुनील से फोन पर भी बातचीत की गई, जिसमें बताया गया कि पुलिस की बेरी फिकेशन के बाद लड़के का जॉइनिंग लेटर आ चुका है।

हालांकि, जब विवेक ने सीएमओ कार्यालय जाकर जॉइनिंग लेटर की पुष्टि की, तो वह फर्जी निकला। इसके बाद विवेक ने पुलिस से मदद मांगी और प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...