दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल का भव्य शुभारंभ

Share This

इटावा: महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को इटावा महोत्सव के तहत आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम सदर और प्रदर्शनी समिति के जनरल सेक्रेटरी विक्रम सिंह राघव ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का आरंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अखाड़ा पूजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा पारंपरिक विधि से की गई। पहले दिन स्थानीय और आसपास के जिलों से आए पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन कुश्ती में 1500 रुपये के इनाम के लिए मुकाबला हुआ, जिसमें दिनेश स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के पहलवान ने अमन भदौरिया उदी मोड़ को हराकर विजय प्राप्त की। इसी प्रकार, दीपेंद्र सैफई ने आशीष जसंवतनगर को मात दी।

750 रुपये के इनामी कुश्ती मुकाबले भी काफी रोमांचक रहे। सैफई स्टेडियम के हर्ष यादव और इटावा स्टेडियम के अंकुश के बीच हुए मुकाबले में हर्ष ने विजेता का खिताब जीता। इसके अलावा, मोहम्मद हसन आलमपुरा और मोहम्मद राहिब रजा के बीच हुए दंगल में हसन ने जीत दर्ज की। शिवम झबरापुरा भी अपने प्रदर्शन के चलते सराहे गए।

दंगल के पहले दिन के शानदार मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आयोजकों ने बताया कि दूसरे दिन और भी बड़े मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव ने न केवल पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है, बल्कि दर्शकों को भी पारंपरिक खेलों का लुत्फ उठाने का मौका प्रदान किया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...