जैन धर्म का उल्लासपूर्ण उत्सव, पालकी यात्रा और शांतिधारा संपन्न

Share This

इटावा के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में पारसनाथ और चंद्रप्रभु भगवान का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल भगवान श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके पश्चात भगवान को पालकी में विराजमान कर भव्य यात्रा निकाली गई, जो रंगलाल चौराहा, राजागंज चौराहा और सराय नगर मंदिर से होते हुए मंदिर लौटकर समाप्त हुई। पालकी यात्रा के दौरान भक्तों ने “अपने द्वार आए भगवान” की आरती पूरे उत्साह के साथ की।

इस दौरान पुजारी पीले वस्त्र और मुकुट धारण किए हुए भगवान की पालकी को कंधों पर लेने के लिए उत्सुक दिखे। महिलाएं और पुरुष भक्ति में लीन होकर भजन-कीर्तन में सम्मिलित हुए।

इस आयोजन में अनूप जैन, वैभव जैन, सौरभ जैन, राजू जैन, शालू जैन, रिंकू जैन, पीयूष जैन, लल्ला जैन, रजत जैन, पप्पू जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के पुरुष और महिलाएं, जैसे पूजा जैन, शोभा जैन, शालिनी जैन और बाविता जैन, शामिल हुए।

जसवंतनगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी जन्म कल्याणक महोत्सव पर पालकी यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई।

पालकी यात्रा में प्रखर जैन, राजकमल, चिराग जैन, अनुपम और लक्ष्य जैन का विशेष योगदान रहा। प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य योगेश कुमार, इंद्र प्रकाश, ऋषभ जैन और पीयूष जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ। वहीं, प्रथम आरती का सौभाग्य जिनशासन महिला मंडल को मिला। सकल जैन समाज ने इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने में सहयोग दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...