यूटा का जनपदीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न  सौ से अधिक उत्कृष्ट शिक्षकों का मंच से हुआ सम्मान

Share This

इटावा।शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा ) का जनपदस्तरीय अधिवेशन का भव्य आयोजन भरथना रोड स्थित लक्ष्मण वाटिका के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन का ध्येय है कि बेसिक शिक्षा चिंता,भय व भ्रष्टाचार मुक्त होनी चाहिए, प्रदेशभर में पदाधिकारी इसी संकल्प को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यशील हैं।

उन्होंने पुरानी पेंशन को शिक्षकों के भविष्य की सामाजिक सुरक्षा के लिए आवश्यक बताते हुए इसके लिए एकमत होकर आंदोलन का आह्वान किया। कार्यक्रम में यूटा कानपुर मण्डल के अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपेक्षा करती है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की फीडिंग, सर्वेक्षण इत्यादि में लगाकर बहुद्देशीयकर्मी बना दिया है। औरैया जनपद के अध्यक्ष ओमजी पोरवाल ने शिक्षिकाओं से सीसीएल स्वीकृति के नाम पर हो रही बसूली का विरोध किया।

इस दौरान कन्नौज के जिलाध्यक्ष पंकज भदौरिया, फिरोजाबाद की जिलाध्यक्ष जया शर्मा, शैलेन्द्र दुबे धर्मेन्द्र चाहर, के.के.यादव तथा अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के महामंत्री संजीव यादव ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन विनय वर्मा (जिला महामंत्री औरैया) ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने जनपद के सौ से अधिक उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सदन की सहमति से चुनाव अधिकारी एवं संगठन के प्रदेश संगठनमंत्री यादवेन्द्र शर्मा ने जनपदस्तरीय कार्यसमिति के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। जिसके तहत सुरेन्द्र यादव संरक्षक,रवीन्द्र कुमार गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार को जिला महामंत्री, अरुणा अग्निहोत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष, प्रवीण यादव को उपाध्यक्ष, प्रीति गुप्ता को उपाध्यक्ष (महिला) एवं राजीव कुमार को संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यक्रम में कमलेश भदौरिया, कृष्णा बहिन जी,, जलील जी,उमा यादव,के के यादव, विमलेश यादव, सरला,सुजाता, ज्योत्सना,आरती,पारुल, पदमा अखिलेश, सुधीर, शैलेन्द्र, कमलाकांत,राम जनम सिंह, मंजू भदौरिया,निधि , कामिनी,भी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...