पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर और दरोगा घायल

Share This

वैदपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें बदमाश और पुलिस के दरोगा गोली लगने से घायल हो गए। पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

वैदपुरा थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक बुधवार सुबह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। सेंट्रल जेल महोला रोड पर उन्होंने वाहन चेकिंग शुरू कराई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार युवक पुलिस को चकमा देकर खेड़ा नहर पुल की ओर भागने लगा।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाने की मोबाइल टीम को अलर्ट किया और बदमाश का पीछा शुरू किया। रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस ने बदमाश को दोनों ओर से घेर लिया। खुद को घिरा पाकर बदमाश ने पुलिस पर तीन राउंड फायर कर दिया। फायरिंग में एक गोली दरोगा विपिन कुमार मलिक को लगी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को काबू कर लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश की पहचान एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है, जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वैदपुरा थाना पुलिस ने मौके से बदमाश की बाइक और हथियार बरामद किए हैं। घायल दरोगा और बदमाश का इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...