‘‘कर साँई को याद, पता नहीं क्या देवे‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘एक-दो-तीन-चार, साँई तेरी जय-जयकार‘‘ के गगनभेदी उद्घोषों व ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियों के साथ रंग-बिरंगे सुगन्धित पुष्पवर्षा के बीच छोला मन्दिर प्रांगण में भ्रमण को निकली श्री साँई बाबा की पालकी पदयात्रा में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर समूचे मन्दिर परिसर को साँई की भक्ति में सरावोर कर दिया। जहाँ श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने साँई बाबा का पूजन अर्चन कर उनका गुणगान किया। वहीं युवा भक्त साँई की ध्वनियों पर जमकर थिरके।

कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) के प्रांगण में स्थापित श्री साँईधाम के 20वें साँई वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री साँई बाबा की पालकी पदयात्रा छोला मन्दिर परिसर में भ्रमण को निकाली गई। पालकी भ्रमण के दौरान सैकडों महिला-पुरूष साँई भक्तों ने बाबा की पालकी को कन्धा देकर पूजा अर्चना कर सम्पूर्ण जगत के सर्वमनोरथ पूर्ण होने की कामना की। बाबा की पालकी का शुभारम्भ बुधवार की सुबह आचार्य द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न कराया गया। साथ ही मंगल स्नान व हवन पूजन अर्चन के उपरान्त भक्तों के दर्शनार्थ मन्दिर प्रांगण में भ्रमण को निकाली गई। ढोल नंगाडों की संगीतमयी ध्वनियों के साथ बाबा की पालकी श्री बालरूप हनुमान मन्दिर, शिव मन्दिर, श्री रामदरबार, राधाकृष्ण मन्दिर, माँ कैला देवी, दुर्गा देवी, श्री खाटूश्याम आदि सहित समूचे मन्दिर प्रांगण में भ्रमण करती हुई साँईधाम पहुँची। तदुपरान्त सांय छोला मन्दिर प्रांगण में आयोजित विशाल भण्डारे में सभी भक्तों ने बाबा का पूडी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर आर्शीवाद लिया। पालकी में मौजूद भक्तजनों ने साँई बाबा के गगनभेदी जयघोषों से समूचा मन्दिर प्रांगण साँई की भक्ति से गुंजायमान कर दिया। पालकी के दौरान समिति अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता (रूपे), प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, साँईमित्र मण्डल कार्यक्रम संयोजक डा0 अभिनव दुबे (छोटू), संजीव श्रीवास्तव, विकास दीक्षित (दीपू), डा0 अभिषेक दुबे, श्याम वर्मा, दीपू अवस्थी, रामजी श्रीवास्तव, दीपू चौहान, भरत श्रीवास्तव, राजू गुप्ता, हरिहर भदौरिया, अनिल पोरवाल, सनी श्रीवास्तव, गोपी अग्रवाल, डा0 सतेन्द्र यादव, बण्टी श्रीवास्तव, बबलू यादव, श्याम पाण्डेय, आविद अली सहित सैकडों समिति पदाधिकारियों के साथ महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...