उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में बुधवार से इटावा जंक्शन पर ट्रेड यूनियन को मान्यता प्रदान करने के लिए दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गुरुवार को भी रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मतदान किया जाएगा। 12 दिसंबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
प्रयागराज मंडल से चार सदस्यीय रेलवे टीम मतदान की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए इटावा जंक्शन पर मौजूद थी। चुनाव में पांच प्रमुख ट्रेड यूनियन ने अपनी दावेदारी पेश की है, जिनमें नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज संघ, सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन और उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ शामिल हैं।
इन ट्रेड यूनियनों ने पिछले कई दिनों से प्रचार-प्रसार में सक्रियता दिखाई और बैनर-पोस्टर भी लगाए गए थे। मतदान की तिथि 4 और 5 दिसंबर निर्धारित की गई थी। बलरई से अछल्दा तक कुल 752 मतदाता थे, जिन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करना था।
