ताखा  डेंगू का कहर, गांव पुरैला में घर-घर बीमार, जलभराव और गंदगी बनी समस्या

Share This

ताखा: ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुरैला में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव के हालात इस कदर खराब हैं कि लगभग हर घर में कोई न कोई बीमार पड़ा है। अब तक पांच मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि 10 से 12 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी और बदहाल जल निकासी व्यवस्था के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सड़कों और गलियों में जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लोग डेंगू जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

गांव के निवासी सर्वेश दिवाकर, ब्रजेश यादव और उनकी पत्नी, मदनलाल, आरती देवी और उनके पति बबलू प्रजापति की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं और इलाज करा रहे हैं। वहीं, सर्वेश दिवाकर की बेटियां पूनम और काजल भी बुखार से पीड़ित हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जल निकासी की समस्या को बार-बार उठाने के बावजूद इसे नजरअंदाज किया गया। पुरैला और राजापुर गांव के बीच सड़क पर पानी की टंकी के पास पिछले चार महीनों से जलभराव है, जिससे सड़क तालाब बन चुकी है।

ग्राम प्रधान दलक का कहना है कि जल निकासी के लिए नाली बनाने का प्रयास किया गया था, लेकिन आसपास के किसानों के विरोध के कारण काम अधूरा रह गया। समस्या की शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
वहीं, बाबा भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में 26 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में हर दिन एलाइजा जांच के दौरान डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। सभी मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। गांववासी प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि जल निकासी की समस्या को जल्द हल किया जाए और गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाए, ताकि डेंगू के प्रकोप से राहत मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी