अटल चौक पर लगेगी अटल बिहारी वाजपेई की 13 फीट ऊंची प्रतिमा 17 सितंबर से शुरू होगा पासपोर्ट कार्यालय

Share This

इटावा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व इटावा सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया आज इटावा जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने इटावा के मुख्य कार्यों को लेकर चर्चा की करीब 30 मिनट तक जिलाधिकारी के साथ विकास कार्यों के निर्माण हेतु विषय पर चर्चा हुई।
जिसके बाद सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया दो मुख्य कार्यों पर जिलाधिकारी से बात हुई है पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा बनवानी है जिसको 25 दिसंबर उनके जन्मदिन तक 13 फुट की प्रतिमा निर्माणाधीन अटल चौक पर स्थापित करवाना है।
साथ ही चकरनगर में ढकरा की पुलिया जिसकी स्वीकृति हो गई तथा उसका पैसा भी मंजूर हो गया है जिसका उदघाटन होना है।10 सितम्बर को पीडब्ल्यूडी मंत्री आ रहे है जो इसका तथा अन्य निर्माण कार्यों का उदघाटन करेगें।इसके साथ रामनगर फाटक पुल का भी उदघाटन किया जाएगा। इसके साथ मैनपुरी फाटक अंडरब्रिज के लिए भी चर्चा की गई है। निर्माण कार्य को लेकर कई विषयों पर चर्चा की गई है।
मेरा देश मेरी माटी के तहत हर गांव से मिट्टी ली जायेगी जिसमे हर गांव में 75 पेड़ लगेंगे। जिसमें ब्लॉक स्तर पर जाकर यह कार्य किया जाएगा।
मेरा गांव मेरी माटी के तहत जो लोग शहीद हुए हैं चाहे वह सेना के हो पुलिस के हो या अन्य किसी भी सुरक्षा एजेंसी के लोग शहीद हुए हो। उन सभी के यहां जाना है संपर्क करना है उनके यहां जाकर उनकी समस्या सुनकर उनको सम्मानित करना है।

सांसद ने ऐलान करते हुए बताया पासपोर्ट कार्यालय 17 सितंबर तक शुरू हो जाएगा कुछ मशीनों का आना बाकी है जो कि दो-तीन दिनों में आ जायेंगी इसके बाद 17 सितंबर को विधिवत रूप से पासपोर्ट इटावा में कार्यालय शुरू हो जाएगा। सांसद ने कहा मुझे आश्चर्य होता है जिस जिले में चार बार जिले के मुख्यमंत्री रहे हो अब पासपोर्ट कार्यालय खुल रहा है। अखिलेश यादव पहला चुनाव लड़े थे तब वह शौचालय शौचालय बोलते थे दूसरा लोकसभा चुनाव आया तब अपनी सड़क आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हमने बनवाए बोलते थे और अब सिर्फ सांड गाय बोलते है। सांसद ने कहा ये कार्य आपके मुख्यमंत्री होते हुए हो जाना चाहिए था। उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पुलिस लाइन के समीप पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बनवाया जा रहा था उसके लिए 9 करोड रुपए मंजूर किया था जिसका ठेकेदार आदा पैसा खा गया था अब उसका हमने सर्वे करवाया उसका साढ़े नौ करोड़ रुपए बजट आ रहा है अब इसका साढ़े नौ करोड़ दस करोड़ का प्रस्ताव भिजवाया है ऐसे अधूरे कार्यों को लेकर प्रस्ताव रखा जिसमे बड़पुरा में यमुना का पुल है उसका कार्य कराया।वह इटावा को छोड़कर सैफई में गेस्ट हाउस दिया जाए इस पर जोर लगा रहे हैं।

उज्जैन से इटावा के लिए ट्रेन के ठहराव के लिए भी प्रयासरत हैं जल्द ही ये मांग पूरी होगी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री मंडल ने 200 रूपए प्रत्येक सिलेंडर कम किया है।ये देश की जनता के लिए बहुत बड़ी राहत दी है उन्होंने इटावा की जनता की तरफ आभार व्यक्त करता हूं

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी