इटावा जनपद की हिन्दी पत्रकारिता के स्तम्भ,सहजता,सरलता के प्रतीक पुरुष लालाराम चतुर्वेदी

Share This

कुश चतुर्वेदी…
इटावा जनपद की हिन्दी पत्रकारिता के स्तम्भ,सहजता,सरलता के प्रतीक पुरुष आदरणीय लालाराम चतुर्वेदी की आज पुण्यतिथि है। हम लोगों ने उनके संरक्षण में दैनिक दिन रात के पटल से लिखना पढ़ना सीखा।एक लेखक और पत्रकार की दृष्टि को कैसे विस्तार दिया जा सकता है लालाराम दद्दा के साथ सहज बातचीत में समझ मे आ सकता था।उन्होंने औपचारिक शिक्षा अधिक नहीं पाई थी किंतु जीवन की कठिनाइयों से संघर्ष शक्ति ने उन्हें इतना परिपक्व बना दिया कि वे पूरा विश्वविद्यालय बन गए।इटावा में दैनिक दिन रात के संचालक के रूप में उन्होंने कई क्रांतिकारी प्रयोग किए। टेली प्रिंटर का पहला प्रयोग,आटोमेटिक प्रिंटिंग मशीन का पहला प्रयोग,विधानसभा में दिन रात को स्थान मिलना आदि आदि उनके दूर दृष्टि का ही परिणाम था।आंचलिक और ग्रामीण पत्रकारिता के प्रति उनका झुकाव बहुत अधिक था।गांव गांव में संवाद सूत्र बनाकर उन्हें पत्रकारिता से जोड़ना उन्हें रुचिकर था।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति उनकी आस्था अटूट थी।अखबार की स्वतंत्रता में उनकी निजी आस्था कभी आड़े नहीं आई।आदरणीय बलराम सिंह यादव से उनका प्रगाढ़ मैत्री भाव था।आदरणीय मुलायम सिंह जी यादव और गौरी शंकर जी से भी उनके बड़े आत्मीय संबंध रहे।अखबार चलाना सहज नहीं होता किंतु उन्होंने अपने सहज स्वभाव से इस कंटक मार्ग को भी सहज बना दिया।
मेरे पूज्य पिताश्री के भी वह बहुत प्रिय थे ,पूज्य पिताजी के बाद मुझे उनका पितृवत साया मिलता रहा।मेरे लेखन को न केवल अखबार में प्रमुख स्थान मिलता रहा अपितु उनके ह्रदय में भी मेरे प्रति बात्सलय भाव था। ऐसे अनेक लेखक,पत्रकारों के दद्दा प्रेरणास्रोत थे। जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझकर पार उतरना उन्हें बखूबी आता था ।दैनिक दिन रात आज भी गतिवान है किंतु लालाराम दद्दा का प्रेरक व्यक्तित्व अब कहां ? उन्हें इटावा की पत्रकारिता शायद कभी विस्मृत न कर पाए। कोटिश:नमन।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी