Thursday, March 27, 2025

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सुभाष नगर अध्यक्ष व विपिन यादव युवा नगर अध्यक्ष बने।

Share This

जसवंतनगर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संगठन विस्तार की बैठक हुई। इकाई का विस्तार करते हुए सुभाष गुप्ता को नगर व विपिन यादव को युवा नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर के नवीन गल्ला मंडी समिति के परिषर में आयोजित बैठक मे मुख्य अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी भी नियमानुसार अपना कारोबार करे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्माऔर बीके वर्मा की मौजूदगी में नगर अध्यक्ष की कमान सुभाष गुप्ता को निर्विरोध तीसरी बार सौंपी गई। इसके साथ गल्ला मंडी का अध्यक्ष आलोक गुप्ता व किराना मंडी का अध्यक्ष सुहैल खान, बजाजा मंडी में राजीव बबलू गुप्ता को अध्यक्ष और सर्राफा मंडी में बाजे वर्मा और

युवा नगर अध्यक्ष विपिन यादव को बनाया गया है। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ साथ सभी लोग व्यापारिक समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियो से मिलकर उनका निदान कराकर व्यापारियों की मदद करे, और उन्हें संगठन से जोड़े। उन्होंने सभी व्यापारियों को एकजुट रहने की अपील की है। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान विनोद जैन, कोमल सिंह यादव, ब्रह्म शंकर शर्मा समेत नगर अध्यक्ष इटावा सुनीता कुशवाहा, नगर कोषाध्यक्ष सुनीता जाटव, जिला संरक्षक हरि गोपाल शर्मा, जिला प्रभारी रवि गुप्ता के अलावा व्यापारी सत्य प्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता ,नरेंद्र यादव , विपिन यादव, प्रवेश पुरवार, पूर्व मंडी अध्यक्ष अशोक कुमार, अबदुल कदीर, योगेश यादव, सुभाष यादव, विजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बटेश्वरी दयाल प्रजापति ने किया।

Share This
spot_img
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017876573
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स