चिकित्सा सेवा ही सर्वोत्तम सेवा-डा०शिवराज सिंह

Share This

इटावा। समाज के आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थय लाभ पहुंचाने हेतु समर्पित जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली द्बारा आज 21 मई दिन रविवार को धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन मां लक्ष्मी क्लीनिक भर्थना चौराहा इटावा में किया गया।डॉ०शिव राज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन ने प्रात: साढ़े 8 बजे धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है।डॉ०यादव ने शिविर में पंजीकृत रोगियों को समुचित चिकित्सकीय परीक्षण करके निशुल्क परामर्श एवं यथा संभव औषधि वितरित की।डॉ०यादव ने रोगों से बचाव हेतु योग प्राणायाम के नियमित अभ्यास की अपील की।
डॉ०शिवराज सिंह यादव ने कहा कि रोगियों की सुविधा के लिए धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे रविवार को आयोजित होता रहेगा।शिविर संयोजिका श्रीमती ऊषा यादव ने बताया कि इस शिविर में पंजीकृत रोगियों में डेंगू, चिकुनगुनिया,टाईफाइड बुखार,उदर रोग,हृदय रोग,गुप्त रोग,त्वचा रोग, जोड़ो के दर्द,डायबिटीज, पथरी,फेफड़े के रोग, मिर्गी,माइग्रेन व चक्कर से पीड़ित रोगियों को निशुल्क परामर्श के साथ साथ यथा संभव औषधियां प्रदान की गईं।जन्मजात होंठ,तालु की विकृतियों के रोगियों को मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा मुहैया कराने हेतु किमाया क्लैफ्ट सेण्टर आगरा रैफर किया गया। शिविर में पंजीकृत समस्त रोगियों को रक्त मल मूत्र बलगम आदि की समस्त प्रकार की जांच 30 प्रतिशत रियायत के साथ सुविधा ह्यूमेनिटी पैथोलॉजी लेब द्बारा मुहैया की गई। जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली की प्रशासनिक निदेशक श्रीमती संगीता तिवारी ने धर्मार्थ चिकित्सा शिविर में लाभान्वित समस्त रोगी जनों के साथ साथ जायण्ट्स परिवार के डा०शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति,श्रीमती ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5,श्रीमती आशा अवस्थी यूनिट निदेशक,ललित सक्सैना फेडरेशन आफीसर, श्रीमती कृष्णा शर्मा फेडरेशन आफीसर,श्रीमती राखी मित्तल अध्यक्ष जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली डायमंड,श्रीमती रीना यादव उपाध्यक्ष दतावली डायमंड,वलराज गर्ग अध्यक्ष इटावा डायमंड,संजय कुमार अग्रवाल संयुक्त वित्त निदेशक इटावा डायमंड के साथ सहायक चिकित्सक सूरज गोयल व समस्त जायण्ट्स परिवार का हार्दिक आभार ब्यक्त किया।
इस अवसर पर ललित सक्सैना फेडरेशन आफीसर ने समस्त जायण्ट्स परिवार के साथ साथ सभी प्रवुद्ध जनों से अपील करते हुए कहा कि आप आगामी 4 जून (जून माह के प्रथम रविवार) को आयोजित होने वाले धर्मार्थ चिकित्सा शिविर में स्वास्थ लाभ हेतु अधिक से अधिक रोगियों को प्रेरित करके जायण्ट्स परिवार द्वारा संचालित चिकित्सा सेवा महा यज्ञ में अपनी आहुति देकर चिकित्सा सेवा ही सर्वोत्तम सेवा को आत्मसात करने का कष्ट करें ताकि शिविर में अधिक से अधिक रोगियों को लाभ प्राप्त हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...