Sunday, December 7, 2025

डा.एस.सी.गुप्ता अध्यक्ष,डा.डी.के.सिंह सचिव,डा.संजीव यादव, डा.बलवीर सिंह व डा.किरण बनी आईएमए इटावा की उपाध्यक्ष

Share This

डॉ आशीष त्रिपाठी

इटावा–आईएमए इटावा द्वारा शनिवार को रात्रि में शहर के अमर आशियाना होटल में आयोजित भव्य समारोह में आईएमए की नई कार्यकारिणी में डा.एस.सी.गुप्ता अध्यक्ष,डा.डी.के. सिंह सचिव,डा.संजीव यादव,डा. बलवीर सिंह,डा.किरण (सभी उपाध्यक्ष),डा.मनोहर सिंघल,डा. डी.एस.गुप्ता,डा.श्री नाथ मेहरोत्रा, डा.पी.सी.पांडेय,डा.एन.के.मिश्रा, डा.संजय बंसल (एडवाइजरी कमेटी),डा.रमाकांत यादव,डा. मनोज यादव,डा.संजय कुमार (एथिकल एंड एक्शन कमेटी), डा.श्रिति सिन्हा,डा.के.भरत,डा. शोभित मेहरोत्रा (जॉइंट सेक्रेटरी), डा.डी.के.दुबे,डा.के.एस.भदौरिया, डा.रमाकांत रावत,डा.मन्यु गुप्ता (एकेडमिक सेक्रेटरी), डा.सुचित्रा श्रीवास्तव,डा.ममता सिंह,डा. अर्चना गुप्ता,डा.तृप्ती यादव, डा.सोनल मेहरोत्रा (कल्चरल सेक्रेटरी),डा.आर.एस.पाल,डा. आर.एस.सिंह (ऑडिटर) को मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.शरद अग्रवाल ने विशिष्ठ अतिथि यूपी यूएमएस सैंफई,इटावा के वाइस चांसलर डा.पी.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.गीता राम व आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डा.एम.एम.पालीवाल की गरिमामय उपस्थित में पद और दायित्वों की शपथ दिलाई।इसके अलावा हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया इटावा चैप्टर में डा.हिमांशु यादव चेयरपर्सन,डा.एम.एस.पाल सेक्रेटरी,डा.शरद चंद्रा,डा.रवि रंजन डा.गिरधारी सोनी (आईएमए बिल्डिंग इंचार्ज),डा.अमिताभ श्रीवास्तव,डा.वी.के.गुप्ता,डा. पी.सी.पांडेय,डा.एस.सी.गुप्ता, डा.डी.के.सिंह व डा.संजीव यादव स्टेट काउंसिल मेम्बर की जिम्मेदारी दी गई।*

*आईएमए इटावा की नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शरद अग्रवाल ने कहा कि आईएमए के सभी चिकित्सक एक गांव को गोद लेकर उसमें सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।उन्होंने सभी से आवाहन करते हुए कहा कि 1 जुलाई डॉक्टर्स डे को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा, एक जुलाई से सात जुलाई के बीच रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाए।उन्होंने कहा आईएमए के प्रोजेक्ट चलो गांव की ओर पर पूरा जोर देते हुए कहा कि विशिष्ठ चिकित्सकों को सम्मान के साथ उनके लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए। विशिष्ट अतिथि यूपीयूएमएस सैंफई,इटावा के वाइस चांसलर डा.पी.के.सिंह ने कहा कि सभी चिकित्सकों को एक साथ मिलकर जनहित में काम करना चाहिए तथा लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए,समय समय पर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान शिविर आयोजित करना चाहिए जिससे ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गीता राम ने सभी चिकित्सकों से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने की बात कही। आईएमए यूपी के पास्ट प्रेसिडेंट डा. प्रदीप सिंह व आईएमए के राष्ट्रीय जॉइंट सेक्रेटरी डा. आनन्द प्रकाश ने भी ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर दिया। आईएमए के नव नियुक्त अध्यक्ष डा.एस.सी. गुप्ता ने सभी अतिथियों और सहयोगी चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इटावा जनपद में एक गांव को गोद लेकर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के साथ समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिससे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो सकें।*

*शपथ ग्रहण समारोह में आए हुए सभी अतिथियों का आईएमए इटावा के पदाधिकारियों ने मल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।चीफ पैटर्न डा.एम.एल.बाजपेई को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई। आईएमए के सचिव डा.डी.के.सिंह ने गत वर्ष हुए जनहित के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।राष्ट्रीय कवि गौरव चौहान ने अपनी रचनाओं से सभी को गुदगुदाया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा.संजीव यादव व डा.डी.के.सिंह ने किया। अन्त में निवर्तमान अध्यक्ष डा.अमिताभ श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आईएमए इटावा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।*

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी