Monday, December 29, 2025

शिकारियों से एसटीएफ ने लग्जरी कार से बरामद किए संरक्षित प्रजाति के कुल 13 कछुए

Share This

डॉ आशीष त्रिपाठी

इटावा आज वन विभाग की एक बड़ी कार्यवाही में NH 2 हाइवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास हुई धरपकड़ की कार्यवाही में संरक्षित प्रजाति के कुल 13 कछुए एक साथ बरामद किए गए जिनमे 11 कछुए चित्रा इंडिका प्रजाति जिसे गेंगेटिक सॉफ्ट शेल टर्टल भी कहते है और 2 कछुए निलसोनिया गेंगेटिका प्रजाति के है सभी कछुए शेड्यूल 1 प्रजाति के बताए जा रहे है। वन विभाग की धरपकड़ कार्यवाही में अवैध शिकारियों में राजेश चौहान निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड , उत्तम दास निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड, शुभम निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड को मय 13 कछुओं व ट्रेक्टर एवम ट्राली सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक वन क्षेत्राधिकारी लखना रेंज विवेकानंद दुबे को किसी मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि, कुछ अवैध शिकारी संरक्षित प्रजाति के कछुओं को अवैध तरीके से हाइवे के रास्ते तस्करी के लिए उत्तराखंड ले जा रहे है। जिसके बात उड़न दस्ता प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने अपने वन कर्मियों की टीम में राम सेवक शर्मा ,सौरभ चौधरी,सुनील कुमार,संतोष कुमार, लान सिंह, मोहर सिंह,धीरेंद्र सिंह ,राम विलास,शिव कुमार, एसटीएफ टीम फील्ड इकाई कानपुर के सहयोग से औरैया की तरफ से आते हुए ट्रेक्टर नंबर यू के 6 AB 3001 को मौके से पकड़ लिया। जिनके कब्जे से कुल 13 जिंदा कछुए जो की शेड्यूल 1 प्रजाति के है बरामद किए गए। उपरोक्त कार्यवाही में वन विभाग द्वारा फर्द बरामदगी की रिपोर्ट तैयार कर अभियुक्तों को वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत धारा 9, 39,48,49,50,51 एवम 26,41,42,52 क के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी इटावा अतुल कांत शुक्ला के दिशा निर्देशन में अवैध शिकारियों के विरुद्ध की गई यह एक बड़ी सफल कार्यवाही मानी जा रही है।

डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि, यमुना गंगा से एकत्र किए गए ये कछुए संरक्षित प्रजाति के कछुए है अब जांच एजेंसियों के लिए यह जांच का विषय है कि पश्चिम बंगाल से हटकर अब ये तस्कर उत्तराखंड का रास्ता क्यों अपना रहे थे। उन्होंने बताया कि इन कछुओं का प्रयोग पश्चिम बंगाल में पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए विशेष सूप तैयार करने में किया जाता है । जिसकी वजह से तस्कर इन कछुओं पर अपनी नजर रखते है। पर्यावरण एवम वन्य जीव संरक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था ओशन के महासचिव वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी का कहना है कि, ये कछुए किसी भी नदी के स्वस्थ इकोसिस्टटम के सूचक होते है। ये किसी भी जल स्रोत के जलगिध्द भी कहे जाते है जो जल में बहाए जाने वाले या मृत जलीय जीवो के सड़े गले मांस को खाकर जल को प्रदूषित होने से बचाते हैं और पानी को हमेशा पीने योग्य बनाए रखने में सहायक होते है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी इटावा अतुल कांत शुक्ला के दिशा निर्देशन में अवैध शिकारियों के विरुद्ध की गई यह एक बड़ी सफल कार्यवाही मानी जा रही है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...