Monday, January 12, 2026

दोषी राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं, मुख्यमंत्री से होगी शिकायत

Share This

जसवंतनगर- ग्राम सभा मल्हूपुर के मजरा नगला वर्माजीत के राशन डीलर के खिलाफ घटतौली की शिकायत  के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

राशन डीलर की ग्राम प्रधान व ग्रामीणो द्वारा जिलाधिकारी के तहसील दिवस तथा बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से की गई थी।जांच मे राशन डीलर दोषी पाया गया था, मगर आज तक कोई कार्यबाही नही की गई है।
    बताते है कि 1अक्टूवर, 2022 को ग्राम प्रधान मल्हुपूर जितेन्द्र कुमार तथा ग्रामीण छोटे लाल, अशोक कुमार, श्याम सिंह, सर्वेश कुमार, संतोष कुमार, महिपाल सिंह, लल्लू सिंह , आदि लोगो ने जिलाधिकारी अवनीश राय के समक्ष तहसील दिवस मे तथा बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह से शिकायत की गई थी।
तत्कालीन उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ने पूर्ति निरीक्षक विवेक शाक्य  को सौपी थी। जांच मे शिकायतकर्ताओ ने जो साक्ष्य दिये थे, उसके आधार पर जांच की गई। जांच मे राशन डीलर रामदास को दोषी पाया गया था। इसके बाबजूद राशन डीलर के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यबाही नही की गई और डीलर लगातार घाटतौली और राशन वितरण में मनमानी कर रहा है।
   इससे ग्रामीणो मे असंतोष है। उन्होने चेताया है कि यदि राशन डीलर के खिलाफ जल्द से जल्द  कार्यवाही नही की गई, तो वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत करेगे।
Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...