धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयन्ती के शुभ अवसर पर भव्य परशुराम शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। सैकडों की संख्या में मौजूद नगरवासियों ने शोभा यात्रा में सहभागिता कर भगवान परशुराम के जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया।

शनिवार को परशुराम जयन्ती के शुभ अवसर पर श्री परशुराम सेवा समिति भरथना के तत्वाधान में कस्बा के जवाहर रोड स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मन्दिर मिडिल स्कूल प्रांगण में स्थापित परशुराम मन्दिर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुए पूजन अर्चन उपरान्त भव्य परशुराम शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ। जिसके बाद उक्त शोभा यात्रा बालूगंज, पुराना भरथना, मण्डी रोड, गिरधारीपुरा, आजाद रोड, मोतीगंज, रेलवे उपरिगामी सेतु होते हुए पुनः मिडिल स्कूल में समापन हुआ। संगीतमयी ध्वनियों के साथ बाइकों पर सवार नगरवासियों ने भगवान परशुराम के जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया। इससे पूर्व शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी लोगों का चन्दन तिलक व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विपिन बिहारी दुबे, हरिओम दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, बद्री चौधरी, पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, पवन दुबे, सपा चैयरमैन प्रत्याशी अजय यादव गुल्लू, प्रभाकर गुप्ता, मीनू दुबे, प्रभाकर तिवारी पुत्तन, चन्दन दुबे, सनी चौधरी, अरविन्द दुबे पप्पू, हिमांशु दुबे, महेश शुक्ला, सुशील, सुनील चौधरी, डा0 योगेन्द्र दुबे, आशीष शुक्ला मोनू, गोपाल दीक्षित, अमित मिश्रा, गुड्डू तिवारी, राजीव तिवारी, गोपाल अवस्थी, दीपक मिश्रा, निर्मल दुबे, विनोद तिवारी सहित नगर व क्षेत्र के सैकडों गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं आशीष शुक्ला मोनू ने बताया कि भगवान परशुराम का छठी उत्सव आगामी 26 अप्रैल दिन बुधवार को सांय 5 बजे से जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में स्थापित श्री नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में मनाया जायेगा। जिसमें भगवान परशुराम का छठी पूजन अर्चन उपरान्त प्रसाद आदि का आयोजन सम्पन्न होगा। फोटो- परशुराम शोभा यात्रा में सम्मिलित गणमान्यजन।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी