Thursday, December 11, 2025

निकाय चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी ने चेक की शस्त्र विक्रेताओं की दुकान

Share This
जसवंतनगर- निकाय चुनाव को  लेकर उप जिलाधकारी कौशल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने शुक्रवार को नगर में दो शस्त्र लाइसेंसियों की दुकान की सघनता  से चेकिंग की। दोनों अधिकारियों का  जोर इन दुकानों पर शस्त्रों के स्टॉक और कारतूसों की बिक्री पर खास तौर से था।  शासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश भी  लायसेंसियों को दिए।
    एसडीएम के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने छिमारा रोड तथा  रेल मंडी स्थित गन हाउस का निरीक्षण करते पहले से जमा शस्त्रों की गिनती भी की।  अभिलेखों  का अवलोकन एसडीएम ने करते हुए दुकानदारों से कहा कि रखरखाव तथा रिकॉर्ड होना चाहिए। नगर परिषद के चुनाव के दौरान दुकान में जमा होने वाले शस्त्रों के रखरखाव की व्यवस्था को देखा। दुकानदारों को यह भी निर्देश  दिया कि कारतूस लेने आने वाले शस्त्र लाइसेंस धारकों से शासन के निर्देश के अनुसार खोखे जरूर जमा कराएं। तभी  कारतूस की बिक्री करें।
    बेचे गए कारतूसो का विवरण व ग्राहक का आधार नंबर व लाइसेंस कॉपी बिक्री रजिस्टर में दर्ज करें। जो दुकानदार ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई  की चेतावनी दी। क्षेत्राधिकारी ने शस्त्र धारकों को  बेचे गए कारतूसों  का विस्तृत विवरण  नोट करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर मुकेश सोलंकी को दिए,ताकि पता चल सके  कि कारतूस लेकर भी गए है, या रजिस्टर पर फर्जी तौर पर  दर्ज किए गए है।
Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी