Sunday, January 11, 2026

भूमि पूजन के साथ प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियां शुरू

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आगामी 24 मार्च को सम्पन्न होने वाले प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की भूमि पूजन के साथ तैयारियां शुरू हो गई।

श्री श्याम मित्र मण्डल भरथना के तत्वाधान् में कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित भैरूमल मिल (एस0ए0वी0 इण्टर कालेज ग्राउण्ड के सामने) में आगामी 24 मार्च को सम्पन्न होने वाले प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के तैयारियांें की शुरूआत हो गई। जिसका शुभारम्भ सोमवार की सांय हारे के सहारे बाबा श्री खाटू श्याम के चित्र पर तिलक वन्दन, दीप प्रज्जवलन उपरान्त पं0 संजय मिश्रा द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कराया गया। उक्त संकीर्तन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला जज जनार्दन सिंह शिरकत करके सांय 6 बजे बाबा के भव्य दरबार में पूजन अर्चन करेगें। साथ ही आगामी 23 मार्च को नगर भ्रमण हेतु निशान बाइक यात्रा निकाली जायेगी। जो पागल बाबा मन्दिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए छोला मन्दिर पहुंचेगी, तदुपरान्त कार्यक्रम स्थल पर उक्त निशान यात्रा का समापन होगा। भूमि पूजन के दौरान अतुल पोरवाल, मंगल सिंह भदौरिया, अनूप जाटव, राजेश चौहान, अन्नू दीक्षित, नीरज यादव, राहुल यादव, राजू माहेश्वरी, विनोद यादव, राजीव पोरवाल, अंशू वर्मा, अनुराग पोरवाल, प्रेम वर्मा, तरूण तिवारी, बण्टू गौर, छोटू दुबे, रवि वर्मा, रोहित भंसाली, रवि सिद्धार्थ सहित कई श्यामप्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी