Monday, June 16, 2025

परशुराम सेवा समिति के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी मनोनीत

Share This

इटावा। परशुराम सेवा समिति उ.प्र.(रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने ग्राम मनियांमऊ निवासी रोहित चौधरी (हाल निवास विकास कालोनी इटावा) को परशुराम सेवा समिति इटावा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने श्री चौधरी को निर्देशित किया है कि वह समिति को मजबूती प्रदान करते हुए 15 दिन के अंदर 21 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन करके सूची प्रदेश कार्यालय पर भेजे।

श्री चौधरी को परशुराम सेवा समिति इटावा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है और उनसे आशा व्यक्त की है कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स