एलपीजी प्रेरणा कैम्प:सेफ्टी क्लीनिक, ग्राहक जागरूकता अभियान

Share This

इटावा। इन्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमि.द्वारा शहर के इण्डेन के वितरक लक्ष्मी गैस एजेंसी के सहयोग से राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा में प्रेरणा कैम्प के तहत एलपीजी पंचायत, सेफ्टी क्लिनिक,ग्राहक जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन किया गया।

जागरुकता अभियान कार्यक्रम में छात्राओं व शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन इटावा एलएसए के सेल्स ऑफिसर कौशल कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे एलपीजी का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान है,आज के समय में हर घर में एलपीजी का प्रयोग हो रहा है,तो ऐसे में हम सभी को एलपीजी के सुरक्षित प्रयोग के विषय में भी जानकारी अवश्य होनी चाहिये। इसी के तहत उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाँच वर्ष में एलपीजी हौज पाइप को अवश्य बदलना चाहिये,क्योंकि जितनी भी दुर्घटनायें होती हैं उनमें प्रायः हौज पाइप का सही न होना पाया जाता है।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी व लक्ष्मी गैस एजेंसी के मालिक तरन पाल सिंह कालड़ा ने कहा कि सुरक्षा एक आदत है इसकी शुरुआत घर से होती है। घर का वातावरण सावधानियां बरतने की आदत डालता है,अगर हम गैस और कार का प्रयोग सावधानी पूर्वक करेंगे तो हादसों से सुरक्षित रहेंगे।उन्होंने कहा गैस लीक होने पर घर के दरवाजे व खिड़कियों को खोल दें और बिजली के स्विच को हाथ न लगाएं अगर बन्द हैं तो बन्द रहने दें और चालू हैं तो चालू रहने दें तथा कार चलाते समय सीट बैल्ट अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि गैस से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1906 से सम्पर्क करें।
राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या अंजूश्री ने कहा कि लक्ष्मी गैस एजेंसी द्वारा लगाए गए कैम्प में गैस से बचाव की जो जानकारी दी गईं हैं उससे छात्राएं जागरूक होंगी और अपने घरों पर सावधानी पूर्वक गैस का प्रयोग करेंगीं।यह एक सराहनीय कार्य है।कैम्प में छात्राओं और शिक्षकाओं को गैस के प्रयोग की सावधानियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं अनीता यादव,मीताली शुक्ला, निधि द्विवेदी,सुमिता श्रीवास्तव,श्रद्धा अवस्थी आदि उपस्थित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी