Sunday, April 27, 2025

मजबूत संघ महिलाओं की आर्थिक उन्नति का प्रतीक

Share This

भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संपोषित आदर्श प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ,बिरारी का वार्षिक आमसभा मां भवानी उत्सव गार्डन बिरारी में सोमवार को संपन्न हुआ।

बृजमोहन अम्बेड,उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि छोटे-छोटे समूह संगठित हो अपनी आर्थिक स्थिति बदलाव ला रही है।अभिनव गतिविधियां करके प्रदेश में परिवर्तन की वाहक बनी है।इनके कार्यों को हर तरफ सराहा की जा रहा है।इससे महिलाएं सामाजिक,मानसिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। मजबूत संकुल संघ से महिलाओं के आर्थिक उन्नति के द्वार खुल रहे हैं।
यदुवीर सिंह खंड विकास अधिकारी ने कहा कि हम सभी पात्र लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं का लाभ किया जा रहा है।उन्होंने अंकल चिप्स, लिजत पापड़ का उदाहरण देकर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
डॉ०नन्दकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक ने महिलाओं को लखपति बनने का संकल्प दिलाया और नए-नए आजीविका के रास्ते बताएं।
दीपेंद्र सिंह तोमर ज़िला मिशन प्रबंधक ने बताया की महिलाएं अपने मेहनत और सार्थक प्रयासों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
सूर्य नारायण पांडे जिला मिशन प्रबंधक में कहा कि अपने छोटे बचत से महिलाओं ने ख़ुद का पुष्टाहार इकाई की स्थापना की है।
जितेश श्रीवास्तव जिला मिशन प्रबंधक ने संकुल संघ के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सभी संकुल संघ से जुड़ी सभी ग्राम संगठन की कार्यकारिणी पदाधिकारी का पुनर्गठन किया गया।राहुलदेव ने आम सभा का धन्यवाद ज्ञापित किया। नंदनी तथा रेशमा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इकदिल से क्षेत्र अधिकारी छविकांत ने कहा कि पंचसूत्र पालन करने वाले सभी अच्छे समूह के लिए बैंक का हाथ हमेशा खुला है। इस ब्रांच में 110 समूह के सीसीएल करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
ब्लॉक मिशन प्रबंधक दशरथ सिंह ने कहा कि सभी महिलाओं को आजीविका गतिविधि से जुड़ जाना चाहिए।
एडीओ आईएसबी संतोष कुमार,रामवीर सिंह,ब्लॉक मिशन प्रबंधक अजय राजपूत,जोधा राम,शशी कुमार सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
समूह की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति-पत्र दिए गए,समूह से जुड़ी हर्षिता,कमला,रूबी, रेशमा,मीनू,अंजुली,
राजेश्वरी,राधारानी, लेखनी,रूबी,मोहिनी, मिथलेश,मिलन सहित 14 महिलाओं को अपने संकुल संघ अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र दिए गए।
समिति अध्यक्ष रूपाली ने सभी संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला बताया कि संकुल स्तरीय संघ में कुल 31 ग्राम संगठन है।इनमें 389 समूह जुड़े हैं। 286 सीआईएफ प्रदान किया जा चुका है। 2 ग्राम संगठन को आजीविका फंड प्रदान किया जा चुका है। 165 महिलाएं कम्युनिटी कैडर के रूप में कार्यरत हैं। 38870200 रुपए का कुल टर्नओवर किया है।

Share This
spot_img
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017876573
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स