इटावा। इटावा महोत्सव में फव्वारे के निकट वाले मैदान में पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पुष्प प्रदर्शनी का न्यायाधीश जनार्दन प्रसाद ने फीता काट कर विधिवत शुभारम्भ किया।
पुष्प प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में डा०एम०पी०सिंह व कृषि विभाग के प्राध्यापकों ने प्रतिभागियों द्वारा लाए गए पुष्पों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
शुक्रवार को इटावा महोत्सव के मैदान में पुष्प प्रदर्शनी देख ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो फूलों की घाटी प्रदर्शनी स्थल पर आई गई हो। पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता के संचालक अरविन्द कुमार गाबा एड०ने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को धन्यवाद दिया।
पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता में डा०संजय कुमार ने दहेलिया,गेंदा, छोटी गेंदी व गुलदावदी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसी तरह नर्सरी विभाग में कविता नर्सरी व ओशो नर्सरी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रदर्शनी समिति के सदस्य व कई अधिवक्ता मौजूद रहे। पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता में केतन सोनी एड०,सी०पी०यादव एड०,रवि व रेहा यादव ने सहयोग किया।