Thursday, July 3, 2025

मुशायरा में गंगा-जमुनी तहजीब पर पेश किए गए गीत-कविताएं,

Share This

इटावा। इटावा महोत्सव चल रहा है। रविवार की देर रात अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम सदर व प्रदर्शनी समिति के जनरल सेक्रेटरी विक्रम सिंह राघव ने किया। नदीम फर्रुख के संचालन में आयोजित हुए इस मुशायरे में शबीना अदीब,शाइस्ता खान समेत एक दर्जन से अधिक शायरों ने देश के हालात और सियासी रंग के साथ गंगा जमुनी तहजीब पर शायरी व कलाम पेश किया। इटावा के कुल हिंद मुशायरा को मुकाम तक पहुंचाया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जहीर अहमद अंसारी ने सभी शायरों व मुख्य अतिथि का शॉल व बैच लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इटावा प्रदर्शनी एवं महोत्सव के तत्वावधान में ऑल इंडिया मुशायरा में बीती रविवार की रात पंडाल में ऐतिहासिक अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया गया था। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जहीर अहमद अंसारी के संयोजन में किया गया। प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय मुशायरे का शुभारंभ एसडीएम विक्रम राघव ने की किया। मुशायरे की अध्यक्षता देश के नामचीन शायर नईम अख्तर बुरहानपुरी ने और संचालन का दायित्व देश के ख्याति प्राप्त शायर नदीम फर्रुख ने निभाया। मुशायरे में देश के नामचीन शायर डॉ०माजिद देवबंदी, इकबाल अशहर दहलवी, अल्ताफ ज़िया महाराष्ट्र, मीसम गोपालपुरी बिहार, हाशिम फ़ीरोजाबादी, जलाल मेहकश भोपाली, शहजादा कलीम प्रतापगढ़ ने अपनी शायरी के जौहर दिखाकर मुशायरे को एक बार फिर यादगार बनाया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स