Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेपावन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन 21 जून से

पावन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन 21 जून से

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- पावन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीराम कथा (बाल्मीकि रामायण) का आयोजन आगामी 21 जून से 25 जून 2023 तक आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज में सम्पन्न होगा।

उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम आयोजक सत्यभान पोरवाल (राजा) ने देते हुए बताया कि उनके पिता स्व0 स्वतंत्र कुमार पोरवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 21 जून से 25 जून, 2023 तक कस्बा के आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज में पावन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीराम कथा (बाल्मीकि रामायण) का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रतिदिन प्रातः 07ः30 बजे से 11 बजे तक यज्ञ एवं उपदेश तथा प्रतिदिन सांय 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीराम कथा का रसपान अन्तर्राष्ट्रीय श्रीराम कथा वाचिका कु0 अंजली आर्या के मुखारबिन्दु से कराया जायेगा। उक्त धार्मिक अनुष्ठान में स्वामी प्रभुवेशजी, ऋषिराज आर्य, कु0 प्रज्ञा शर्मा आदि विद्वानों की उपस्थिति भी रहेगी। आयोजक श्री पोरवाल ने नगर व क्षेत्र के समस्त धर्मशील महिला-पुरूषों से उक्त धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें