Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेभगवान गौरांग महाप्रभु व नित्यानंद महाप्रभु को नौका विहार कराया

भगवान गौरांग महाप्रभु व नित्यानंद महाप्रभु को नौका विहार कराया

इटावा। श्री श्री गौर निताई परिवार के तत्वाधान में नौका विहार महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों के द्वारा भगवान गौरांग महाप्रभु व नित्यानंद महाप्रभु को नौका विहार कराया गया। महामंत्र हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन पर श्रद्धालु झूमते रहे और भगवान का जयघोष करते रहे। भक्तों के बीच नौका विहार महा महोत्सव आकर्षण का केंद्र रहा।
शहर के अलोपी बाग स्थित श्री श्री गौर निताई परिवार के तत्वाधान में नौका विहार महामहोत्सव का आयोजन आलमपुरहौज स्थित नारायण कॉलेज में किया गया। कॉलेज परिसर में बने स्विमिंग पूल में भक्तों के द्वारा फूलों से आकर्षक रंगोली सजाई गई थी। यहां पर नौका विहार महा महोत्सव से पूर्व भगवान गौरांग महाप्रभु व नित्यानंद महाप्रभु को फूलों से सजी-धजी नौका में विराजमान किया गया। इसके बाद पंडित मनुपुत्र दास ने भगवान की महाआरती उतारी और विभिन्न प्रकार के जूस रस व फलों का भोग अर्पित किया।
लगभग 3 घंटे तक हरिनाम संकीर्तन के बीच भगवान ने नौका विहार किया। भगवान के नौका विहार दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों के द्वारा भगवान के ऊपर जमकर पुष्प वर्षा भी की गई। वृज मंडल की तरह पहली बार नौका विहार महामहोत्सव का आयोजन हुआ था। नौका बिहार महामहोत्सव के संबंध में पंडित मनुपुत्र दास ने बताया कि भगवान को गर्मी के दिनों में गर्भ ग्रह से बाहर निकाल कर आनंद प्राप्त कराने के लिए यह महोत्सव आयोजित किया जाता है। इससे भक्तों को भी परम आनंद की प्राप्ति होती है और भगवान की कृपा बनी रहती है। भगवान गौरांग महाप्रभु कलिकाल के प्रथम चरण में अवतरित हुए थे वह भगवान श्री कृष्ण का ही अवतार है। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें