Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेशिवपाल यादव के करीबी वरिष्ठ सपा नेता महावीर सिंह यादव का सड़क...

शिवपाल यादव के करीबी वरिष्ठ सपा नेता महावीर सिंह यादव का सड़क दुर्घटना में हुआ निधन

जसवंतनगर-  क्षेत्र की राजनीति के धुरी रहे 84 वर्षीय सपा नेता महावीर सिंह यादव बुधवार रात दुनिया में नहीं रहे।

  लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा से करीब 15 किलोमीटर दूर उनकी ‘इनोवा’ गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा रौंदे जाने से उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण बताई जा रही है कि उनकी “इनोवा” गाड़ी का आगे का हिस्सा और जिस साइड में  वह बैठे थे, ध्वस्त हो गया है। मगर गाड़ी में सवार उनका ड्राइवर ,जिसे मोटा नाम से जानते हैं, तथा उनके साथ चल रहा एक युवक “आशु” को चोटें आई हैं।
   वह अपने समधी कृष्णा कोल्ड स्टोरेज के मालिक राम अवतार यादव  के बेटे अरुण यादव उर्फ गुड्डन को देखने मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव के लिए जसवंत नगर से बुधवार को दोपहर 12 बजे रवाना हुए थे। बाद में वहां शाम को अस्पताल  पहुंचकर रात करीब 8:00 जसवंत नगर के लिए रवाना हुए थे। यमुना एक्सप्रेस वे पारकर लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए जसवंतनगर आ  रहे थे और।आगरा से करीब 15 किलोमीटर आगे निकले थे ,तभी  लखनऊ एक्सप्रेस वे के आगरा के बाद पड़ने वाले पहले टोल से करीब 5-6  किलोमीटर पहले यह दुर्घटना रात10:30 और 11:00 बजे के बीच घटित हुई, जिसमें उनको गंभीर चोटें आई और उन्हें जब तक आगरा के जी जी नर्सिंग होम ले जाया जाता उनकी मृत्यु हो गई।
 इस दर्दनाक घटना की सूचना जैसे ही जसवंतनगर पहुंची, उनके दोनो पौत्र  विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू तथा टोनू यादव ,अन्य परिवारी जनों के साथ घटनास्थल के  लिए दौड़ पड़े।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें