एमनीव विज़न स्कूल, इटावा में राष्ट्रीय नेतृत्व शिविर A.L.C. का शुभारंभ, 300 एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग

Share This

इटावा, 24 अक्टूबर 2026। एमनीव विज़न स्कूल, इटावा में 4 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर के एडवांस्ड लीडरशिप कैंप (A.L.C.) का उत्साह और गरिमा के साथ शुभारंभ हुआ। इस शिविर में उत्तर प्रदेश और दिल्ली निदेशालय के लगभग 300 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।विर में आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, बनारस-ए, बनारस-बी सहित दिल्ली के कैडेट्स शामिल हैं। शिविर के पहले दिन सभी कैडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की।

शिविर के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ एसएसबी परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य कैडेट्स में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल को मजबूत करना है।

कैडेट्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर स्वागत डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। यहां से कैडेट्स को शिविर स्थल तक पहुंचाने और वापस ले जाने के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर एनीव विज़न स्कूल के चेयरमैन अतीवीर सिंह यादव एवं डॉ. विकास यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यालय के लिए राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी एडवांस्ड लीडरशिप कैंप की मेजबानी करना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “यह शिविर युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व के गुण सिखाने के साथ उनमें राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करेगा। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।”

विद्यालय प्रबंधन ने शिविर में शामिल सभी कैडेट्स का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि यह शिविर युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को और मजबूत करेगा।

इस राष्ट्रीय नेतृत्व शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्रशिक्षण, अनुभव और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए तैयार हो सकेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...