मजबूत संगठन से ही लंबी राजनीतिक पारी संभव: रामलखन पटेल

Share This

अपना दल  (एस) इटावा की समीक्षा बैठक सिंचाई विभाग डाक बंगला स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की समीक्षा के साथ आगामी ग्राम पंचायत चुनाव एवं वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान 15 लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि अपना दल (एस) के पूर्व राज्य मंत्री रामलखन पटेल तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीशंकर पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इटावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने की।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने संगठन की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत चुनावों के साथ वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।

अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रामलखन पटेल ने संगठन की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “जितना मजबूत संगठन तैयार होगा, उतनी लंबी पारी खेली जा सकती है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीशंकर पटेल ने अपना दल (एस) के इटावा संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने की बात कही।

समीक्षा बैठक के दौरान नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में एडवोकेट मनीष कुमार बघेल, मोहित प्रताप सिंह, पवन कुमार, ओम प्रकाश चौरसिया, दीपांशु चौरसिया, रवि विश्वनाथ प्रताप सिंह, विकास तिवारी, अंकित चतुर्वेदी, अवधेश कुमार, देव प्रताप सिंह, अंकित त्रिपाठी और अमित कुमार यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

बैठक में अपना दल (एस) इटावा के महासचिव राजेश पोरवाल, राजेश पटेल, जिला सचिव सुधीर सविता, अध्यक्ष विधि मंच अमित चौरसिया एडवोकेट, इटावा विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कुमार, जोन अध्यक्ष सदर सुनील कुमार, जोन अध्यक्ष उदी सन्दीप सिंह, पूर्व कार्यालय प्रभारी वीरेन्द्र पटेल उर्फ मुन्ना भाई, कार्यालय प्रभारी अनुपम पटेल, कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर राजेश कुमार वर्मा, अन्शू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों के पार्टी से जुड़ने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...