आसमान से बरसी आफत, खेतों में तैरती दिखी किसान के पूरे साल की मेहनत!

Share This

​क्षेत्र में पिछले दो दिनों में 24 घंटे से अधिक लगातार हुई बेमौसम बारिश ने ताखा के किसानों पर कहर ढा दिया है। खेतों में लहलहाती और पककर तैयार खड़ी धान व बाजरे की फसलें पूरी तरह से जलमग्न होकर जमीन पर बिछ गई हैं। कुदरत के इस सितम ने अन्नदाता के सपनों को पानी में डुबो दिया है, जिससे किसान भुखमरी और आर्थिक तबाही के मुहाने पर खड़े हो गए हैं। किसानों के इस भीषण संकट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव तथा भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ‘लालू’ के नेतृत्व में किसानों के एक विशाल प्रतिनिधिमंडल ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और तत्काल राहत की मांग की।

​किसानों को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने भावुक और कड़े शब्दों में कहा:रात-दिन पसीना बहाकर देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज खून के आंसू रोने को मजबूर है। 20 घंटे से अधिक समय तक हुई अनवरत बारिश ने किसानों के खून-पसीने की कमाई को खेतों में ही सड़ा दिया है। धान और बाजरे की फसलें सौ प्रतिशत बर्बाद हो चुकी हैं। शिवपाल सिंह यादव जी का स्पष्ट निर्देश है कि संकट की इस घड़ी में हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें।उन्होंने कहा
लेखपालों व राजस्व टीमों को खेतों में भेजा जाए और शत-प्रतिशत नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही जलभराव की मुख्य वजह बने नालों की सफाई तुरंत कराई जाए।

​फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे व मुआवजा:दिया जाए, लगातार 24 घंटे से अधिक की मूसलाधार बारिश से बर्बाद हुई धान और बाजरे की फसलों की क्षति का मातहत अधिकारियों से तुरंत धरातलीय मूल्यांकन कराया जाए और पीड़ित किसानों को पर्याप्त मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
​जल निकासी हेतु नालों की तत्काल सफाई: नगला भगे से सौंथना, मोहरी, उसराहार तक जाने वाले मुख्य नाले की सिंचाई विभाग से समन्वय बनाकर तुरंत सफाई कराई जाए, ताकि खेतों में भरा पानी निकल सके और आगे का नुकसान रुक सके।

​इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव, भाकियू तहसील अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ‘लालू’, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, किसान सभा के वरिष्ठ सदस्य, संजीव कुमार, सर्वेश कुमार, शिवओम, आनंद कुमार, सर्वेश सिंह, रामपाल, कैलाश चंद्र, संदीप कुमार, विशुन दयाल, लल्ला प्रसाद, उपदेश कुमार, लल्ला बाबू सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...