आफत की बारिश: ताखा में आधा दर्जन से अधिक कच्चे मकान ढहे, तीन पोल टूटने से बिजली गुल

Share This

ऊसराहार। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ताखा तहसील और ऊसराहार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। बारिश के चलते क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आधा दर्जन से अधिक कच्चे और कमजोर मकान धराशायी हो गए। मकानों के मलबे में दबकर कई परिवारों की गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न और अन्य जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गईं। वहीं, तेज बारिश और झंझावात के कारण ऊसराहार-भरथना मार्ग पर रम्मपुरा के समीप 33 केवी हाईटेंशन लाइन के तीन पोल टूट गए, जिससे ऊसराहार विद्युत उपकेंद्र की मुख्य सप्लाई ठप हो गई और दर्जनों गांवों में करीब 24 घंटे तक बिजली संकट बना रहा।

बारिश से बम्हनीपुर निवासी गुलाब सिंह का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का पूरा सामान दबकर नष्ट हो गया। वहीं, विधवा रेनू देवी का मकान भी बारिश की चपेट में आकर धराशायी हो गया, जिससे उनके सामने रहने और जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। नगरिया गुजराती निवासी दलवीर जाटव का मकान गिरने से घर का पूरा सामान मलबे में दब गया। बेघर हुए दलवीर और उनके परिवार के दो सदस्यों को प्रशासन एवं ग्रामीणों की मदद से पंचायत घर में ठहराया गया है।

इसके अलावा बम्हनीपुर निवासी शोभाराम पुत्र रामस्वरूप कमल, नगला खरक निवासी राजबहादुर, धर्मवीर पुत्र हरिराम कमल तथा बसंत पुत्र हरिराम निवासी बम्हनीपुर के मकान भी बारिश में गिर गए। इन परिवारों का खाद्यान्न और गृहस्थी का कीमती सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

तेज बारिश के साथ आए झंझावात के कारण ऊसराहार-भरथना मार्ग पर रम्मपुरा के समीप 33 केवी हाईटेंशन लाइन के तीन पोल टूटकर गिर गए। इससे शुक्रवार रात ऊसराहार विद्युत उपकेंद्र की मेन सप्लाई ठप हो गई। शनिवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में रहे। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति के साथ मोबाइल नेटवर्क जैसी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। अवर अभियंता सतेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ लगातार बारिश के बीच मौके पर नए पोल लगवाने और विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास में जुटे रहे।

बारिश के कारण बेलाहार गांव में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़क पर बनी पुलिया को कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया था, जिससे पानी की निकासी बाधित हो गई। निकासी बंद होने के कारण देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक घरों और करीब 20 दुकानों में कई फीट तक पानी भर गया। इससे ग्रामीणों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...