लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र युवाओं को दें योजनाओं का लाभ : जिलाधिकारी

Share This

इटावा, 26 सितंबर। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहें और योजनाओं का लाभ युवाओं तक समय से पहुंचाया जाए।

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत जनपद में हस्ताक्षरित 195 एमओयू की समीक्षा की गई। इन एमओयू के माध्यम से लगभग 2,346.22 करोड़ रुपये के निवेश के सापेक्ष 7,598 रोजगार सृजन प्रस्तावित हैं। अब तक 121 इकाइयों को GBC Ready किया जा चुका है और 97 इकाइयों द्वारा वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया जा चुका है। सत्यापन के बाद पांच अतिरिक्त इकाइयों द्वारा भी उत्पादन शुरू किया गया है, जिससे वर्तमान में कुल 102 इकाइयां वाणिज्यिक उत्पादन कर रही हैं। जिलाधिकारी ने शेष GBC Ready इकाइयों में भी शीघ्र उत्पादन शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि GBC-5 के तहत निर्धारित 500 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 483 करोड़ रुपये यानी 96.6 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के तहत उद्योग एवं इकाई स्थापना के लिए लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में बैंक स्तर पर करीब 362 प्रकरण लंबित हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद का वार्षिक लक्ष्य 2,320 निर्धारित है। इसके सापेक्ष 1,296 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें 519 स्वीकृत हुए और 513 प्रकरणों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को जल्द ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 168 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष 108 आवेदन प्राप्त हुए, 46 आवेदन बैंक को भेजे गए तथा 19 प्रकरणों में ऋण वितरण करते हुए 30.69 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को पात्र प्रकरणों में शीघ्र ऋण स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 214 के लक्ष्य के सापेक्ष 84 आवेदन बैंक को भेजे गए, 28 स्वीकृत हुए और 24 प्रकरणों में ऋण वितरित किया जा चुका है। उन्होंने योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में एक जनपद एक व्यंजन (ODOPC) योजना की भी समीक्षा की गई। जनपद में इसके अंतर्गत खीरेमोहन तथा मट्ठा के आलू एवं सरसों आधारित उत्पाद चयनित किए गए हैं। योजना के तहत 13 प्रकरणों का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 39 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य रखा गया है। अब तक छह आवेदन प्रेषित किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने बैंक शाखाओं को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने और पात्र आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सिलाई-कढ़ाई के लिए प्रस्तावित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) की डीपीआर पर भी बैठक में चर्चा हुई। प्रस्तावित केंद्र में कॉमन प्रोडक्शन सेंटर, रॉ मैटेरियल बैंक, डिजाइन बैंक एवं डिस्प्ले सेंटर, पैकेजिंग, वॉशिंग व फिनिशिंग सुविधा तथा प्रशिक्षण केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। वर्तमान में सिलाई-कढ़ाई से जुड़े श्रमिकों की औसत दैनिक आय करीब 400 से 500 रुपये बताई गई, जबकि CFC के माध्यम से वैल्यू एडिशन, बेहतर डिजाइन, फिनिशिंग और पैकेजिंग की सुविधा मिलने पर इसे करीब 900 से 1,000 रुपये प्रतिदिन तक पहुंचने की संभावना जताई गई। प्रस्तावित CFC की अनुमानित लागत करीब सात से आठ करोड़ रुपये है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित CFC के संबंध में क्षेत्र का पुनः विस्तृत सर्वे कराया जाए और श्रमिकों व उद्यमियों से दोबारा फीडबैक लेकर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को डीपीआर में शामिल किए जाने की संभावना का परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि CFC का स्थान संबंधित क्लस्टर से अत्यधिक दूर नहीं होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों और उद्यमियों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही पूर्व से संचालित CFC का स्थलीय भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, संचालन प्रक्रिया और उद्यमियों को मिल रहे लाभों का अध्ययन करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत लंबित छह फाइलों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि यदि किसी ऋण प्रस्ताव में कोई कमी है तो संबंधित विभाग और आवेदक से समन्वय कर उसकी पूर्ति कराते हुए फाइल को आगे बढ़ाया जाए।

बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटाखों की दुकानों और व्यापार को लेकर भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि पटाखा कारोबारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों और आवश्यक सावधानियों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सभी दुकानदारों से निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए तथा इस संबंध में जागरूकता और निरीक्षण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और बैंकर्स को निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकता वाली स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहें। बैंक शाखाएं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप ऋण स्वीकृति और वितरण में तेजी लाएं तथा विभागीय अधिकारी बैंकर्स के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर योजनाओं की प्रगति में सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों एवं बैंकों को समन्वित और लक्ष्यपरक कार्रवाई करनी होगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा, एलडीएम सतीश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...