पीडीए का बढ़ता दायरा ही तानाशाही शक्तियों को देगा करारा जवाब : देवेश शाक्य

Share This

ऊसराहार। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ताखा क्षेत्र के भरतिया कोठी स्थित शारदा पैलेस में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने पार्टी नेताओं में उत्साह भर दिया। जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एटा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद देवेश शाक्य ने पीडीए की एकजुटता को सामाजिक न्याय और राजनीतिक परिवर्तन का आधार बताया।

सांसद देवेश शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकता ही देश और प्रदेश में बदलाव की नई इबारत लिख सकती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच और पीडीए का बढ़ता दायरा आज शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रभावित है और ऐसे समय में पीडीए की एकजुटता सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य करें। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को मजबूत करने के लिए सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता आवश्यक है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि पार्टी हमेशा से पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं और इन्हीं के बल पर पार्टी का संदेश प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जन चौपाल के आयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ‘चीनी’ ने कहा कि ताखा क्षेत्र समाजवादी विचारधारा का मजबूत गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए जन चौपाल का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और समाजवादी विचारधारा को और व्यापक बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

पीडीए प्रभारी इटावा उदयभान सिंह यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही जनता के अधिकारों की रक्षा संभव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के साथ मिलकर समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती देने का कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा ने किया। जन चौपाल में ध्यान सिंह, अरविंद शाक्य प्रधान, कमलेश शाक्य प्रधान, मुकेश शाक्य प्रधान, शिवराज सिंह प्रधान, महेश शाक्य, ममतेश शाक्य, जिला पंचायत सदस्य सत्यवान सिंह, गीतम सिंह पाल, नरेश शाक्य, आशू यादव, रामजीवन यादव, रामवीर सिंह, ताले सिंह, प्रेमचंद, श्यामवीर सिंह, अभिलेख सिंह, रिंकू, आदेश शाक्य, बीपी सिंह, संदीप कुमार, लालू, आलोक यादव, विक्की यादव, प्रमोद दौहरे सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पीडीए अभियान को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...