इकदिल:- माई वेस्ट फ्रेंड्स गणेशा कमेटी इकदिल के तत्वावधान में कस्बे में चौदहवां गणेश महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुशील सम्राट (प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेवा समिति उ.प्र.) ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा आरती उतारी।
इस मौके पर डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन बहुत ही जरुरी हैं l उन्होंने कमेटी के सदस्यों की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा आयोजन स्थल पर धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन राजू राजपूत ने किया l इस अवसर पर कौशल किशोर तिवारी, शनि राजपूत, हसन बाबू, विनय तिवारी, पंकज राजपूत, सुभाष राठौर, राहुल राजपूत, शिवा सविता, अवनीश राजपूत आदि बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे l
