भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- लायन्स क्लब भरथना राधे-राधे के तत्वाधान में स्व0 कृष्णगोपाल उपाध्याय व ह्रदेश उपाध्याय की पुण्य स्मृति में 20 सितम्बर को गोपीराम दीक्षित राइस मिल गिरधारीपुरा भरथना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी संस्था के जोन चेयरपर्सन सुबोध दीक्षित व कार्यक्रम संयोजक सुशान्त उपाध्याय ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि 20 सितम्बर, 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित गोपीराम दीक्षित राइस मिल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डा0 रमाकान्त रावत, डा0 रजनी रावत, डा0 प्रवीन सिंह, डा0 आयोजिका दुबे, डा0 योगेन्द्र दुबे द्वारा चिकित्सीय परीक्षण किया जायेगा तथा आवश्यक दवायें उपलब्ध करायीं जायेगीं। साथ ही ई0सी0जी0, ब्लड, शुगर, यूरिन, बी0पी0 आदि जाँचें भी निःशुल्क की जायेगीं। संस्था के पदाधिकारियों ने नगर व क्षेत्रवासियों से उक्त शिविर में सहभागिता कर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
