तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, हुई मौत

Share This

भरथना- भोर होते ही तेज रफ्तार दौडी चली आ रही डीलक्स बस ने सडक किनारे कबाडा बीन रहे करीब 14 वर्षीय युवक को कुचल दिया। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसके दो साथी बाल-बाल बचे।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे चौदह वर्षीय युवक दर्शन पुत्र गोविन्द निवासी मुलायम नगर, थाना फ्रेण्डस कालोनी, शहर इटावा कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक सरोजनी रोड मार्ग के किनारे कबाडा बीन रहा था कि तभी इटावा की ओर से तेज रफ्तार के साथ दौडी चली आ रही डीलक्स बस के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक को बस से कुचल दिया। उक्त डीलक्स बस इसी मार्ग से ऊसराहार की ओर जा रही थी। दुर्घटना इतनी तेज हुई कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

मृतक दर्शन के साथी शिवा ने बताया कि वह 3-4 साथी मिलकर कबाड में प्लास्टिक की बोतलें बीनकर उसे बेंचकर अपना गुजारा करते हैं। वह सभी एक दिन पहले ही इटावा से भरथना कबाड बीनने आये थे। बीती रात्रि उक्त स्थान के समीप ही एक चबूतरे पर सो रहे थे। सुबह जागने पर वहाँ प्लास्टिक की बोतलें पडीं थीं, जिन्हें वह लोग बीन रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार डीलक्स बस ऊसराहार जाने के लिए जैसे ही मुडी, बस की चपेट में आने से दर्शन पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सुबह के समय सडकों पर आवागमन कम होने के चलते बस चालक मय बस के मौके से भाग जाने में सफल हो गया। घटना की जानकारी होेने पर पहुँची थाना पुलिस ने जाँच पडताल कर शव को अपने कब्जे में लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...