हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा साइकिल रैली

Share This

घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जनपद में गुरुवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया।

तिरंगा साइकिल रैली का शुभारंभ जीआईसी मैदान से हुआ। रैली शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा और बलराम सिंह चौराहा से होते हुए जीजीआईसी ग्राउंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में छात्र-छात्राओं का जोश और उत्साह देखने लायक था तथा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, आईएएस कोमल पुनिया, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वयं साइकिल चलाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने जनपदवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस आयोजन ने पूरे जनपद में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश प्रसारित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...