जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश जीरो पॉवर्टी अभियान और पीएम सूर्य घर योजना पर विशेष जोर

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जीरो पॉवर्टी अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम सूर्य घर योजना, बीबीजीरामजी योजना, आईजीआरएस, एक जनपद-एक नदी अभियान, गौशाला प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को अंत्योदय राशन कार्ड से आच्छादित किया जाए तथा जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लंबित सत्यापन कार्यों को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि चिन्हित परिवारों को बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही 14 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में बताया गया कि अगस्त 2026 तक जनपद को 6,926 संयोजनों का लक्ष्य प्राप्त करना है। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक परिवारों को सौर ऊर्जा का लाभ मिल सके।

बीबीजीरामजी योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि योजना का बड़ा हिस्सा जल संरक्षण से जुड़ा हुआ है। सभी खंड विकास अधिकारियों को ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित कर आवश्यक कार्यों का चिन्हांकन करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए।

खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक संचालित टीकाकरण अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पालतू एवं निराश्रित गोवंश का निःशुल्क टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा बीमार पशुओं को तत्काल पृथक कर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता दर्शन एवं तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए।

एक जनपद-एक नदी अभियान के अंतर्गत सिरसा नदी के पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यों में तेजी लाने तथा नदी तटों पर व्यापक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।

गौशालाओं की समीक्षा में हरे चारे का रकबा बढ़ाने, प्रत्येक गौशाला को चारागाह से जोड़ने तथा गोवंश के लिए पर्याप्त पौष्टिक चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वहीं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि, पशुपालन एवं पंचायत विभाग को संयुक्त रूप से अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गौशालाओं को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाए तथा किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत सहित प्राकृतिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए।

बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान के प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा हर घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...