दो बाइकों की भिडन्त में एक की मौत

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ऊसराहार- भरथना मार्ग स्थित भोली चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब 04ः30 बजे दो बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों में बड़े भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चाचा- भतीजा घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है।

घटना की जानकारी के अनुसार ग्राम मंगूपुर निवासी दो सगे भाई बॉडीसन (12 वर्ष) और एडीसन (16 वर्ष) पुत्रगण उदयराम कोहली अपनी प्लेटिना बाइक से भरथना से बाजार कर वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे ऊसराहार-भरथना मार्ग स्थित भोली चौराहे पर पहुंचे, इसी बीच ग्राम रमायन निवासी उक्त ग्राम के सम्पर्क मार्ग से बाइक स्प्लेंडर पर सवार मूलचंद कुर्मी (50 बर्ष) पुत्र राजबहादुर कुर्मी अपने भतीजे दीपू (30 बर्ष) पुत्र भोले कुर्मी चौराहे पर पहुंचे, इसी बीच दोनों बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिस पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मंगूपुर निवासी बड़े भाई एडीसन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े बेटे एडीसन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...