विश्व मंच पर चमका यूपीयूएमएस सैफई, प्रो. डॉ. राजेश कुमार ठाकुर को मिला प्रतिष्ठित FICOI फेलोशिप सम्मान

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक एवं शोध उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय के दंत विज्ञान संकाय के पीरियोडॉन्टोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेश कुमार ठाकुर को इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट्स (ICOI), अमेरिका द्वारा आयोजित ICOI ASEAN Congress-2026 में प्रतिष्ठित FICOI (Fellow of International Congress of Oral Implantologists) फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान ओरल इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, शोध कार्यों और अकादमिक उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन के दौरान प्रो. डॉ. ठाकुर ने “एलेन्ड्रोनेट का दंत प्रत्यारोपण के जुड़ाव एवं अस्थि स्तर पर प्रभाव” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं द्वारा सराहा गया।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर यूपीयूएमएस के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अपने चिकित्सकों, शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार और शोध गतिविधियों के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल प्रो. डॉ. ठाकुर की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यूपीयूएमएस की बढ़ती वैश्विक पहचान और शोध उत्कृष्टता का भी प्रतीक है।

विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. डॉ. राजेश कुमार ठाकुर को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान से यूपीयूएमएस सैफई का नाम अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा जगत में और अधिक प्रतिष्ठित हुआ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...