विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर यूपीयूएमएस सैफई में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, ‘लिवर टाइम्स’ पत्रिका का लोकार्पण

Share This

 विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के मेडिसिन विभाग एवं राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (NVHCP) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने लिवर टाइम्स’पत्रिका का लोकार्पण कर किया।

संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए समय पर जांच, टीकाकरण, बचाव तथा आधुनिक उपचार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है, लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार से इसे नियंत्रित एवं समाप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यूपीयूएमएस, सैफई स्थित मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर में अब तक 5 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। साथ ही हजारों मरीजों को समयबद्ध और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया गया है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस उन्मूलन अभियान को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विशेषज्ञों ने आमजन से अपील की कि वे हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक बनें, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और आवश्यक टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से वर्ष 2030 तक वायरल हेपेटाइटिस उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

संगोष्ठी का उद्देश्य लोगों को वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...