पंच कुण्डीय यज्ञ में डाली पूर्णाहुति

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘हम बदलेगें युग बदलेगा, हम सुधरेगें युग सुधरेगा‘‘ के संकल्प के साथ गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ पर पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ गुरूपूजन के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष व बच्चों ने पूर्णाहुति डालकर अपने इष्टदेव का आवाहन किया।

बुधवार को गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर कस्बा के गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी का भावभरा श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन किया गया। तदुपरान्त शांतिकुंज हरिद्वार के नेतृत्व में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकडों की संख्या में नगर व क्षेत्र के श्रद्धालु महिला-पुरूष व बच्चों ने पावन आहुतियां डालकर लोक कल्याण की कामना की। यज्ञ का संचालन करते हुए मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि जो परमात्मा भाव से गुरु का पूजन व सच्चे मन से पूर्ण श्रद्धा व विश्वास से गुरु के बताये मार्ग पर चलता है, वह सभी दुर्गुणों से मुक्त हो जाता है। महायज्ञ के दौरान मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव आढती, गौरव यादव नीटू, अनिल श्रीवास्तव, अंकुर चौहान, डा0 प्रभात श्रीवास्तव, मोहित यादव, देवाशीष चौहान, डा0 इन्द्रपाल सिंह, कमलेश यादव, शिवकिशोर शर्मा, बलराज यादव, जगदीश चन्द्र यादव, रामबिहारी गुप्ता, रामशंकर वर्मा, उमेश गुप्ता, रामलखन ओझा, बबलू गुप्ता, राजीव यादव, अतुल गुप्ता, मोहित यादव, संजीव यादव, प्रवीन यादव, शशि यादव, सुमन चौहान, माधुरी श्रीवास्तव, साधना देवी आदि गायत्री परिजन व अन्य श्रद्धालुजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियों के बीच पागलबाबा की पालकी मन्दिर प्रांगण में भ्रमण उपरान्त विधिवत पूजन अर्चन करके गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। मन्दिर के पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया के संयोजन में फलों से श्रृंगारित पागलबाबा की प्रतिमा के सम्मुख भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आचार्य आशू शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति विशेष रही। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...