यूपीयूएमएस सैफई में अत्याधुनिक 1000 mA डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर स्थित रेडियो-डायग्नोसिस विभाग में अत्याधुनिक 1000 mA डिजिटल रेडियोग्राफी (एक्स-रे) मशीन का शुभारंभ किया गया।

नई डिजिटल इमेजिंग प्रणाली का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपतिप्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने किया। इस अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से मरीजों को तेज, सटीक और उच्च गुणवत्ता वाली एक्स-रे जांच की सुविधा प्राप्त होगी। इससे विभिन्न रोगों की समय पर पहचान, बेहतर उपचार और जांच के लिए प्रतीक्षा समय में कमी आएगी।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि यूपीयूएमएस सैफई का लक्ष्य ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों के समान आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नई डिजिटल एक्स-रे मशीन इसी संकल्प को और अधिक मजबूत करेगी तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में डीन प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षकप्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह, कुलसचिव दीपक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल कुमार डॉ. अतुल मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नई मशीन के संचालन से ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को आधुनिक रेडियोलॉजी सेवाओं का लाभ मिलेगा और विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक प्रभावी एवं सुलभ बन सकेंगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...